Kanpur News : 30 मई को प्रधानमंत्री 20,631 करोड़ की परियोजनाओं की दे सकते सौगात

0
226

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शहर में आने की एक बार फिर पूर्ण संभावनाएं शुरू हो गईं हैं। साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों ने 30 मई को पीएम के शहर में आने को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं।

और इससे पहले 24 अप्रैल को पीएम के शहर में आने का कार्यक्रम तय था, लेकिन 22 अप्रैल को कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के कारण कार्यक्रम निरस्त हो गया था।

साथ ही पीएमओ कार्यालय से मिली सूचना के बाद प्रशासनिक अफसरों ने तैयारियां शुरू कर दी है। और पीएम मोदी शहर की 20,631 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात भी दे सकते हैं।

और उनसे 11 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास कराने की तैयारी भी करी है। और यह परियोजनाएं अप्रैल में तय हो गईं थीं। उन्हीं परियोजनाओं को हरी झंडी भी दिखाएंगे। इस माह के अंत में शहर वासियों को घंटाघर तक सफर करने का मौका मिलेगा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here