न्यूज़लिंक हिंदी। साल के दूसरे महीने यानी फरवरी के दूसरे हफ्ते में वैलेंटाइन सप्ताह मनाया जाता है, इसमें प्यार को सेलिब्रेट करने के अलग-अलग दिन होते हैं। बता दे कि इस सप्ताह रोज डे, प्रपोज डे, चाॅकलेट डे, प्राॅमिस डे, हग डे और किस डे आदि मनाए जते हैं। वैलेंटाइन सप्ताह के चौथे दिन टेडी डे मनाते हैं। आमतौर पर बच्चों या अधिकतर लड़कियों को काफी पसंद होता है।

जानें टेडी बियर का इतिहास
20वीं सदी में टेडी बीयर का आरंभ हुआ था। बता दे कि एक बार यूनाइटेड स्टेट्स के राष्ट्रपति थियोडोर रूजवेल्ट जंगल में शिकार करने गए थे। उनके साथ सहायक होल्ट कोलीर भी था। कोलीन ने एक काले रंग के घायल भालू को पकड़ लिया और पेड़ से बांध दिया। लेकिन भालू को घायल अवस्था में देखकर राष्ट्रपति का दिल पिघल गया और उन्होंने भालू की हत्या करने से मना कर दिया।
वहीं एक तरफ राष्ट्रपति की इस दरियादिली पर ‘द वाशिंगटन पोस्ट’ अखबार में एक तस्वीर छपी जिसे कार्टूनिस्ट क्लिफोर्ड बेरीमैन ने बनाया था। अखबार में छपी तस्वीर को देखकर व्यवसायी माॅरिस मिचटाॅम ने एक खिलौना भालू के बच्चे के आकार में बनाया, जिसे उनकी पत्नी ने डिजाइन किया और खिलौने का नाम टेडी रखा गया।
जानें वैलेंटाइन सप्ताह में टेडी डे क्यों मनाते हैं?
टेडी बियर एक खुशी और सुरक्षा का अहसास करता है। टेडी साॅफ्ट और सुदंर होता है, जिसे देखकर प्यार करने की चाहत बढ़ती है। वहीं इसका आविष्कार भी दरियादिली, प्रेम और करुणा के कारण हुआ। ऐसे में वैलेंटाइन डे इस तरह भावनाओं की अभिव्यक्ति का बेहतरीन मौका देता है।
वैलेंटाइन में लोग अपने दिल की बात एक गुलाब, चाॅकलेट, हग और किस के जरिए अपनों तक पहुंचाते हैं। वहीं अपने पार्टनर को प्यार का अहसास कराने के लिए टेडी बियर भी एक खास और अच्छा तोहफा बन सकता है। अधिकतर लड़कियों को स्टफ्ड टॉय पसंद होते हैं। लड़के अपनी पार्टनर को टेडी बियर गिफ्ट करके उन्हें इम्प्रेस करते हैं, इसलिए 10 फरवरी को वैलेंटाइन वीक में टेडी डे को भी शामिल कर लिया गया।
ये भी पढ़ें : Lifestyle: पूरी रात सोने के बाद भी अगर आपको दिन में आती है नींद, तो इसे न करे नजरअंदाज

