Kanpur Weather: 72 घंटे में कोहरे और शीतलहर का चेतावनी, 113 ट्रेनें 18 घंटे तक लेट, फ्लाइट्स और बसें भी प्रभावित

आपको बता दे कि मौसम विभाग ने सोमवार को सीवियर कोल्ड डे (अति शीत दिवस) घोषित कर दिया और इसके साथ ही चेतावनी भी जारी की कि अगले 24 घंटे इसी तरह की ठंड बनी रहेगी।

0
337

न्यूज़लिंक हिंदी, कानपुर। सोमवार को पूरा शहर कड़ाके की ठंड में लिपटा रहा। पूरे दिन धूप निकली नहीं और तेज़ बर्फीली हवाएं चलती रहीं। इसकी रफ्तार 3.2 किमी की रही। अब इसका नतीजा यह रहा कि लगातार दूसरे दिन का तापमान चार डिग्री के करीब लुढ़क गया। कानपुर में कोहरे के चलते सोमवार को भी परिवहन सेवाएं प्रभावित रहीं। दिल्ली-हावड़ा, मुंबई और कन्नौज-फर्रुखाबाद रूट की 113 ट्रेनें 18 घंटे तक लेट रहीं।

आपको बता दे कि मौसम विभाग ने सोमवार को सीवियर कोल्ड डे (अति शीत दिवस) घोषित कर दिया और इसके साथ ही चेतावनी भी जारी की कि अगले 24 घंटे इसी तरह की ठंड बनी रहेगी। हालांकि दो-तीन दिन बाद कोहरा कुछ घट सकता है, तभी राहत मिलने की उम्मीद है।

मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिमी हिमालय पर हल्की बर्फबारी और बारिश के साथ आने वाले पश्चिमी विक्षोभ से भी ठंड में इजाफा हो रहा है। साथ ही तलहटी से आने वाली उत्तर-पश्चिमी हवाएं तापमान गिरा रही हैं। इस वजह से उत्तर प्रदेश सहित पंजाब, हरियाणा, राजस्थान के कुछ हिस्सों, दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में शीत लहर की स्थिति पैदा हो गई है।

ये भी पढ़ें : Telangana: भाजपा संगठन ने किया बड़ा बदलाव चंद्रशेखर की राजस्थान से हुई विदाई, बनाए गए तेलंगाना के प्रदेश महामंत्री

सुबह की श्रमशक्ति दिल्ली से 12 घंटे की देरी से शाम छह बजे आई। छह हजार से अधिक लोगों ने यात्रा निरस्त कर दी। रूरा से कानपुर सेंट्रल के बीच कई ट्रेनें होने से 40 किमी की दूरी तीन से चार घंटे में पूरी हो रही है। कोहरे की वजह से रोडवेज बसों के लेट आने और यात्री न होने से 28 बसों का संचालन निरस्त किया गया।

यह प्रमुख ट्रेनें रहीं लेट
12003 स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस 5:30 घंटे, 12004 स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस तीन घंटे, 22436 वंदे भारत एक्सप्रेस 5:15 घंटे, 22435 वंदे भारत एक्सप्रेस चार घंटे लेट रही। 12451 श्रमशक्ति 3:15 घंटे, 2273 दूरंतो एक्सप्रेस 18 घंटे, 14152 आनंद विहार कानपुर 10:30 घंटे, 12582 पुणे सुपरफास्ट 13 घंटे, 12556 गोरखधाम एक्सप्रेस 15 घंटे, 12562 स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस 17 घंटे, 12180 आगरा लखनऊ इंटरसिटी नौ घंटे लेट रही।

ये भी पढ़ें :Kanpur: रिहायशी इलाके में आग लगने से मचा हड़कंप, पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके से मौजूद

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here