न्यूज़लिंक हिंदी। गोवा से दिल्ली जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट को 12 घंटे की देरी के बाद मुंबई की ओर डायवर्ट कर दिया गया। इसके बाद इस विमान में सवार यात्री मुंबई एयरपोर्ट के रनवे पर ही खाना खाने लगे। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इंडिगो ने फ्लाइट लेट के लिए माफी मांगी है। कंपनी ने कहा कि लो विजिबिलिटी के चलते उड़ान में देरी हुई। यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद है।
passengers of IndiGo Goa-Delhi who after 12 hours delayed flight got diverted to Mumbai having dinner just next to indigo plane pic.twitter.com/jGL3N82LNS
— JΛYΣƧΉ (@baldwhiner) January 15, 2024
इंडिगो ने मांगी माफी
एएनआई के मुताबिक, इंडिगो ने कहा, ”हम 14 जनवरी को गोवा से दिल्ली जाने वाली इंडिगो की उड़ान 6E2195 से जुड़ी घटना से अवगत हैं। दिल्ली में विजिबिलिटी (दृश्यता) कम होने के कारण फ्लाइट को मुंबई डायवर्ट किया गया था। हम ईमानदारी से अपने ग्राहकों से माफी मांगते हैं और फिलहाल घटना की जांच कर रहे हैं।”
ये भी पढ़े: Kanpur: रिहायशी इलाके में आग लगने से मचा हड़कंप, पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके से मौजूद
डीजीसीए ने सभी एयरलाइन को दिया ये निर्देश
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, इस बीच विमानन नियामक डीजीसीए ने कोहरे से संबंधित व्यवधानों के बीच सभी एयरलाइन से उड़ान में देरी के संबंध में सटीक वास्तविक समय की जानकारी साझा करने को कहा है। डीजीसीएन ने एयरलाइन से कहा है कि हवाई अड्डों पर इंतजार कर रहे यात्रियों को उड़ान में देरी के संबंध में अपडेटेड जानकारी दें।
इंडिगो के यात्री ने पायलट पर किया हमला
इंडिगो की एक उड़ान के यात्री का चौंकाने वाला वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें वह फ्लाइट के को-कैप्टन के साथ मारपीट करते हुए देखा जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रविवार (14 जनवरी) को इंडिगो की दिल्ली से गोवा जाने वाले फ्लाइट A20N देरी की वजह से इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्री हवाई अड्डे पर 10 घंटे से ज्यादा समय तक खड़ी रही।
ये भी पढ़े: Surajpur crime: ठगों ने मुर्दों को भी नहीं छोड़ा, ठगी की इस वारदात ने पुलिस के भी उड़े होश
इसमें सवार एक यात्री ने पायलट पर उस समय हमला कर दिया जब वह उड़ान की देरी की घोषणा कर रहा था। बाद में यात्री को पुलिस कार्रवाई का सामना करना पड़ा। इससे पहले शनिवार (13 जनवरी) को खराब मौसम के कारण मुंबई से गुवाहाटी जाने वाली इंडिगो की एक उड़ान को बांग्लादेश के ढाका की ओर डायवर्ट किया गया था।

