जानिए आखिर इस कच्छे में ऐसा क्या है, जो लोग 6 हजार से अधिक रुपये देकर खरीदने के लिए हो रहे पागल

0
202

एक अनोखे अंडरवियर को लेकर खूब चर्चा हो रही है, काले रंग के इस कच्छे को चेन और स्पाइक्स से सुसज्जित किया गया है। लेकिन उससे भी ज्यादा चौंकाने वाली बात यह है कि लोग इसे खरीदने के लिए पागल हुए जा रहे हैं।

अब बताया जाता है कि इसकी लॉन्चिंग के दूसरे ही दिन यह सोल्ड आउट हो गया, मतलब, अगर आप इसे खरीदना चाहते हैं, तो आपको नए लॉट के आने तक थोड़ा इंतजार भी करना होगा। इसे एक बेहद खास मकसद से डिजाइन किया गया है, और वो क्या है आइए जानते हैं उसके बारे में।

दरअसल, म्यूजिक कॉन्सर्ट्स के दौरान बाथरूम ब्रेक की चिंता को खत्म करने के लिए ‘मेटल म्यूजिक’ ने अपने डाई हार्ड फैंस के लिए ‘पिट डायपर’ नाम का अनोखा अंडरवियर डिजाइन किया है, जिसे पहनकर वे बिना रुकावट अपने पसंदीदा गाने का मजा भी ले सकेंगे।

और इसकी कीमत 59 पाउंड यानि भारतीय मुद्रा में 6,336.18 रुपये ही रखी गई है। पिट डायपर को क्रूएल्टी-फ्री क्विल्टेड लेदर से बनाया गया है, जो चेन और स्पाइक्स से सजा हुआ भी है। मतलब, ये अंडरवियर फैशन और फंक्शन का परफेक्ट कॉम्बो है।और इसकी सबसे खास बात ये है कि इसमें बदबू भी नहीं आती। और वहीं, लीकेज न होने की भी फुल गारंटी है।

अब इसे ‘लिक्विड डेथ’ और ‘डिपेंड’ नाम की कंपनी ने मिलकर ही बनाया गया है, मेटल म्यूजिक के ड्रमर बेन कोलर ने पिट डायपर का प्रमोशन करते हुए कहा, अब कोई भी शो बाथरूम ब्रेक के लिए नहीं रोका जा सकता है। लेकिन पिट डायपर में मैं बिना कोई गाना मिस किए खुद को हाइड्रेटेड भी रख सकता हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here