न्यूज़लिंक हिंदी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर मालदीव सरकार के तीन मंत्रियों की अपमानजनक टिप्पणियों के बाद दोनों देशों के रिश्तों में बढ़ी तल्खी ने मालदीव की टूरिस्ट इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया है। ईज माई ट्रिप (Ease My Trip) द्वारा मालदीव की सभी बुकिंग कैंसिल करने की घोषणा और भारतीयों द्वारा सोशल मीडिया पर मालदीव के बॉयकाट की खबरों के चलते मालदीव एसोसिएशन ऑफ ट्रैवल एजेंट्स और टूर ऑपरेटर्स (MATATO) घुटनों पर आ गया है। एसोसिएशन ने अब ईज माई ट्रिप (Ease My Trip) के सीईओ निशांत पिट्टी को पत्र लिखकर अपने प्लेटफॉर्म पर दोबारा मालदीव के लिए बुकिंग शुरू करने की गुहार लगाई है।
ये भी पढ़े: यूपी में मदरसा टीचरों के लिए आई बुरी खबर, अब नहीं दिया जाएगा मानदेय, योगी सरकार ने कर दिए आदेश जारी
टूर एंड ट्रैवल एसोसिएशन ने निशांत पिट्टी को लिखे अपने पत्र में मालदीव के मंत्रियों की ओर से की गई अपमानजनक टिप्पणियों पर दुख जताया है। पत्र में भारतीयों को अपने भाई और बहन बताते हुए संबंधों को सुधारने की अपील की गई है। पत्र में ये कहा गया है कि भारतीय बाजार मालदीव के पर्यटन क्षेत्र के लिए बहुत जरूरी ताकत है। उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि भारत के साथ मालदीव के संबंध सुधरे।
क्यों की अपील ?
मालदीव के तीन उपमंत्रियों समेत कुछ अन्य राजनीतिज्ञों ने पीएम और लक्षद्वीप को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणियां की थीं। पीएम मोदी को लेकर टिप्पणी किए जाने पर ईज़ माई ट्रिप के सीईओ ने मालदीव के लिए सभी बुकिंग कैंसिल कर दिया था और कहा था आगे से कोई भी बुकिंग नहीं करेंगे। मालदीव की बुकिंग कैंसिल होने पर इसका असर मालदीव की टूरिज्म क्षेत्र पर पड़ा। बता दें कि मालदीव जाने वाले टूरिस्ट में भारतीय सबसे आगे हैं। पिछले साल के आंकड़ों को देखें तो करीब 2 लाख भारतीय वहां घूमने गए। हनीमून पर जाने वाले कपल्स के भी मालदीव एक बेहतर डेस्टिनेशन माना जाता है।
ये भी पढ़े: MP News: बुर्का पहनकर शादी करने कोर्ट पहुंचा प्रेमी जोड़ा, अचानक बिगड़ी बात, पहुंच गए थाने
क्या था विवाद?
बता दें कि पीएम मोदी लक्षद्वीप का दौरा किया था, जिसके बाद पीएम मोदी ने इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लक्षद्वीप के समुद्र तटों की तस्वीरें शेयर कर लिखा था कि लोगों को बाहर जाने की बजाय समुद्र तटीय पर्यटन के लिए लक्षद्वीप का दौरा करना चाहिए और इसे बेहतरीन टूरिस्ट डेस्टिनेशन भी बताया था। तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मालदीव के तीन उपमंत्रियों समेत कुछ अन्य राजनीतिज्ञों ने पीएम और लक्षद्वीप को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणियां की थीं। इसके बाद भारतीय भड़क उठे थे और हजारों भारतीयों ने मालदीव की बुकिंग रद्द कराईं।

