MP News: पुलिस की वर्दी पहनकर घुसा शराबी युवक, CM मोहन यादव की सुरक्षा में बड़ी चूक

आपको बता दे कि जिस गेट से सीएम यादव को प्रवेश करना था, उसी गेट से सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देने वाली लड़कियां प्रवेश कर रही थीं।

0
248

न्यूज़लिंक हिंदी, मप्र। शहडोल पहुंचने से पहले सीएम डॉक्टर मोहन यादव के सुरक्षा में एक बड़ी चूक का मामला सामने आया है। बता दे कि एक अज्ञात व्यक्ति ने शराब पीकर नशे की हालत में पुलिस की वर्दी पहन कर सुरक्षा जवानों के बीच घुस गया और उनके बीच ही खड़ा था। वह दोपहर 12 बजे के आसपास उस प्वाइंट के पास जा पहुंचा, जहां से सीएम मोहन यादव को पॉलिटेक्निक मैदान में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रवेश करना था।

ये भी पढ़ें :MP News: 75 हजार से लेकर सवा लाख रुपये तक PM यशस्वी स्कॉलरशिप योजना में मिलेंगे, जानें कैसे करें आवेदन

मप्र पुलिस की वर्दी पहनकर युवक पुलिस के सामने ही खड़ा होकर रौब दिखा रहा था। आपको बता दे कि जिस गेट से सीएम यादव को प्रवेश करना था, उसी गेट से सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देने वाली लड़कियां प्रवेश कर रही थीं। उसी दौरान वह नशे की हालत में उनके बीच घुस गया और बात करने लगा।

जब मीडियाकर्मियों ने पूछा की अज्ञात पुलिसकर्मी नशे की हालत में कैसे लड़कियों से बात कर रहा है, तभी वह भागने लगा। बड़ी बात ये थी कि अधिकारियों और पुलिस की मौजूदगी में वह निकलकर भागने लगा, लेकिन किसी भी पुलिसकर्मी ने उसे नहीं पकड़ा।

ये भी पढ़ें :Vande Bharat Train: आज पटरी पर नहीं दौड़ेंगी नई वंदे भारत ट्रेन, यात्रियों के लिए बढ़ी मुश्किलें

गेट के प्रभारी टीआई रघुवंशी ने बताया कि वह कौन था, उसकी हमें जानकारी नहीं है। मेरी टीम में 9 लोग हैं, उनमें वो शामिल नहीं है। उन्होंने कहा कि वह कौन था उसका पता लगवाते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here