Mahadev App: ED ने महादेव सट्टेबाजी ऐप मामले में दो और लोगों को किया गिरफ्तार, ये हैं आरोप

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी और गेमिंग एप मामले में धन शोधन की जांच के सिलसिले में दो और लोगों को गिरफ्तार किया है।

0
334

न्यूजलिंक हिंदी। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी और गेमिंग एप मामले में धन शोधन की जांच के सिलसिले में दो और लोगों को गिरफ्तार किया है। ईडी के वकील सौरभ पांडे ने बताया कि नितिन टिबड़ेवाल और अमित अग्रवाल को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की विभिन्न धाराओं के तहत हिरासत में लिया गया और शुक्रवार को रायपुर में एक विशेष अदालत में पेश किया गया। उन्होंने बताया कि अदालत ने उन्हें 17 जनवरी तक ईडी की हिरासत में भेज दिया। टिबड़ेवाल पर मामले के एक आरोपी विकास चप्परिया का ‘करीबी सहयोगी’ होने का आरोप है।

ये भी पढ़े : Election 2024: INDIA गठबंधन की अहम बैठक आज, कौन होगा संयोजक, किसे मिलेंगी कितनी सीटें…

ईडी के अधिवक्ता सौरभ पांडे ने कहा कि नितिन टिबरेवाल और अमित अग्रवाल को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की विभिन्न धाराओं के तहत हिरासत में लिया गया और शुक्रवार को रायपुर की एक विशेष अदालत में पेश किया गया।

उन्होंने बताया कि अदालत ने आरोपियों को 17 जनवरी तक ईडी की हिरासत में भेज दिया है। टिबरेवाल पर इस मामले में आरोपी विकास छपारिया का करीबी सहयोगी होने का आरोप है। ईडी के सूत्रों ने कहा कि उस पर दुबई में कुछ ‘बेहिसाबी’ संपत्तियां खरीदने और एक एफपीआई कंपनी में प्रमुख शेयरधारक होने का आरोप है जिसमें छपारिया भी शेयरधारक है।

एजेंसी को संदेह है कि ये संपत्तियां महादेव ऐप के मुनाफे से अर्जित ‘आपराधिक आय’ का उपयोग कर खरीदी गई थी। सूत्रों ने बताया कि अमित अग्रवाल मामले में एक अन्य आरोपी अनिल कुमार अग्रवाल का एक रिश्तेदार है। ऐसा आरोप है कि अमित अग्रवाल ने अनिल कुमार अग्रवाल से महादेव ऐप से मिला पैसा लिया और उसकी (अमित अग्रवाल) पत्नी ने मामले में एक अन्य आरोपी अनिल दम्मानी के साथ मिलकर कई संपत्तियां खरीदीं। छपारिया और अनिल अग्रवाल का दुबई स्थित एक फ्लैट और एक प्लॉट को पिछले वर्ष ईडी ने जब्त कर लिया था जिनकी कीमत 99.46 करोड़ रुपये थी।

ये भी पढ़े : Mumbai से Guwahati जा रही फ्लाइट ढाका डायवर्ट, कोहरे के चलते हुई इमरजेंसी लैंडिंग, कांग्रेस नेता बोले-‘बिना पासपोर्ट विदेश आ गए’

एजेंसी ने पहले बताया था कि ऐप के जरिए अर्जित किए गए कथित तौर पर अवैध धन का इस्तेमाल राज्य में नेताओं और नौकरशाहों को रिश्वत देने के लिए किया गया था। एजेंसी ने कई मशहूर हस्तियों और बॉलीवुड कलाकारों को ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप के साथ उनके लेनदेन को लेकर उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here