न्यूयॉर्क : मेयर चुनाव जीतने के बाद ज़ोहरान ममदानी ने, जानिए डोनाल्ड ट्रंप पर निशाना साधते हुए क्या कहा

0
86

न्यूयॉर्क का मेयर चुनाव जीतने के बाद ज़ोहरान ममदानी ने अपने आधे घंटे के लंबे भाषण में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर निशाना साधते हुए कहा कि
जो लोग उन्हें कामयाब बना सकते हैं वही लोग उन्हें हरा भी सकते हैं।

और फिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चुनाव से पहले ज़ोहरान ममदानी को वोट न देने की अपील भी की थी।

आगे ट्रंप ने कहा था कि ज़ोहरान ममदानी मेयर बने तो न्यूयॉर्क को फ़ंड देना उनके लिए बेहद ही मुश्किल होगा।

साथ ही ममदानी ने फ़्री बस सेवा, यूनिवर्सल चाइल्डकेयर और बढ़ती महंगाई को काबू करने समेत अपने सभी चुनावी वादों को पूरा करने की मुख्य बात भी कही।

इसके अलावा ट्रंप ने कहा था कि अगर वामपंथी रुझान वाले ज़ोहरान ममदानी न्यूयॉर्क सिटी के मेयर चुने जाते हैं, तो उनके लिए न्यूयॉर्क को फ़ेडरल फ़ंड भेजना बेहद ही मुश्किल होगा।

इसके अलावा टेलीविज़न इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा था, राष्ट्रपति होने के नाते न्यूयॉर्क को बहुत ज़्यादा पैसा भेजना मेरे लिए मुश्किल होगा।

क्योंकि अगर न्यूयॉर्क एक कम्युनिस्ट के हाथ में भी चला गया, तो वहां भेजा जाने वाला पैसा पूरी तरह से बेकार हो जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here