न्यूज़लिंक हिंदी। कार या बाइक का इस्तेमाल करते हैं, तो फिर पेट्रोल पंप पर तो रोज का आना-जाना लगा ही रहता है। लेकिन, ये जहां आपके वाहन में ईंधन भरने की जगह है तो वहीं सावधानी ना बरतने पर यहां आपकी आंखों के सामने ही आपके साथ ठगी भी हो सकती है। बस खेल है तो सब नजर का, जिससे आप इस ठगी का शिकार होने से बच सकते हैं कि जंप ट्रिक से लेकर डेंसिटी मीटर में छेड़छाड़ करके आपकी गाढ़ी कमाई को लूटे जाने का पूरा खेल रचा जाता हैं।
मीटर में ‘जीरो’ देखकर ना हों संतुष्ठ बल्कि,
जब आप अपना वाहन लेकर पेट्रोल पंप पर पेट्रोल या डीजल भरवाने के लिए पहुंचते हैं, तो फ्यूल डालने से पहले कर्मचारी आपको मीटर में जीरो चेक करने के लिए बोलता है,आप इस जीरो को देखकर संतुष्ट हो जाते हैं कि गाड़ी में पूरे पैसे का पेट्रोल या डीजल भर गया। लेकिन, हकीकत में तो इसी मीटर में आपके साथ ठगी का खेल भी हो जाता है। इस मीटर में एक डिस्प्ले ऐसी भी होती है, जहां पर नजर रखना आपके लिए बेहद जरूरी है।
Density मीटर पर नजर रखना बेहद जरूरी,
ग्राहकों के साथ ठगी का ये खेल आपके वाहन में डाले जाने वाले की शुद्धता से जुड़ा हुआ है। जिसमें हेर-फेर करके आपको चूना लगाया जा सकता है। पेट्रोल पंप की मशीनों में अलग-अलग सेक्शंस में आपको कितने रुपये का पेट्रोल भरा गया, कितनी मात्रा में पेट्रोल भरा गया ये सारा डाटा दिखाई देता है। इसी मशीन पर एक स्क्रीन पर डेंसिटी भी दिखाई देती है, जो सीधे तौर पर ईंधन की क्वालिटी यानी शुद्धता को दर्शाती है। इस पर नजर रखकर आप अपनी गाड़ी कमाई को पेट्रोल-डीजल में बहने से बचा सकते हैं। जो कि बेहद जरुरी हैं।
जंप ट्रिक से ग्राहकों के साथ हो सकता धोखा,
Petrol Pump पर कम तेल से जुड़ी शिकायतें तो आमतौर पर देखने को मिलती हैं , लेकिन, यहां होने वाली असली धोखाधड़ी की ओर किसी की नजर नहीं जाती, जो सीधा ग्राहक की जेब काटती है। डेंसिटी मीटर के अलावा आप ‘जंप ट्रिक’ का शिकार भी हो सकते हैं। इसमें भी आपको मीटर दिखाकर लूटा जाता है।

