PM मोदी का आज से दो दिन का बंगाल दौरा, तीन राज्य और हजारों करोड़ रुपये की परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने एक बयान में बताया कि पीएम मोदी एक-दो मार्च को झारखंड, पश्चिम बंगाल और बिहार का दौरा करेंगे जहां उनका 2,40,700 करोड़ रुपये की कई परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करने का कार्यक्रम है।

0
373

न्यूज़लिंक हिंदी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शुक्रवार (01 मार्च) से झारखंड, पश्चिम बंगाल और बिहार के 2 दिन के दौरे पर रहेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने एक बयान में बताया कि पीएम मोदी एक-दो मार्च को झारखंड, पश्चिम बंगाल और बिहार का दौरा करेंगे जहां उनका 2,40,700 करोड़ रुपये की कई परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करने का कार्यक्रम है।

बयान में कहा गया, ‘‘ एक मार्च सुबह लगभग 11 बजे प्रधानमंत्री झारखंड के धनबाद के सिन्‍द्री पहुंचेंगे और एक सार्वजनिक कार्यक्रम में भाग लेंगे, जहां वह झारखंड में 35,700 करोड़ रुपये की अनेक विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।’’ ये विकास परियोजनाएं उर्वरक, रेल, बिजली और कोयला क्षेत्र से संबंधित हैं।

ये भी पढ़े : Bangladesh Fire: ढाका के एक रेस्तरां में लगी आग, 44 लोगों की झुलसने से मौत, जान बचाने के लिए बिल्डिंग से कूदे लोग

बंगाल में पीएम मोदी का कार्यक्रम
दोपहर लगभग 3 बजे, प्रधानमंत्री एक सार्वजनिक कार्यक्रम में भाग लेंगे, जहां वह पश्चिम बंगाल के हुगली के आरामबाग में 7,200 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।

अपने दौरे के अगले दिन, 2 मार्च को सुबह करीब 10:30 बजे प्रधानमंत्री पश्चिम बंगाल के नादिया जिले के कृष्णा नगर पहुंचेंगे। यहां वह 15,000 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और लोकार्पण करेंगे।

ये भी पढ़े : UP: अवैध खनन मामलें में CBI आज अखिलेश यादव से कर सकती है पूछताछ, सपा प्रमुख ने पत्र लिखकर कही थी ये बात

दोपहर ढाई बजे प्रधानमंत्री बिहार के औरंगाबाद में 21,400 करोड़ रुपये की अनेक विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। बयान में कहा गया है कि बाद में प्रधानमंत्री बिहार के बेगुसराय पहुंचेंगे जहां वह एक सार्वजनिक कार्यक्रम में भाग लेंगे और देशभर में लगभग 1.48 लाख करोड़ रुपये की कई तेल और गैस क्षेत्र की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here