Food delivery Girl: इंदौर की फूड डिलीवरी गर्ल का हुआ चालान, Reels के चक्कर में बिना हेलमेट सड़कों पर घूमती आईं थी नजर…

इंदौर की फूड डिलीवरी गर्ल के खिलाफ कुछ लोगों ने बिना हेलमेट के बाइक चलाने की शिकायत भी डीसीपी ट्रैफिक मनीष अग्रवाल को की थी।

0
509
VIRAL PIC

न्यूज़लिंक हिंदी, (रिचा शर्मा)। Pallavi Chaudhary: कुछ दिन से आप अपने मोबाइल फ़ोन में एक फ़ूड डिलीवरी गर्ल्स का वीडियो वायरल होते देख रहे होंगे। इस वीडियो में एक नामी कंपनी का बैग टाँगे और शॉर्ट्स पहने युवती दिख रही है। जिसे लोग घूर- घूर देख रहे थे। यह वीडियो इंटरनेट मीडिया पर जमकर वायरल हो रखा है। अब इस वीडियो से जुड़ा ताजा अपडेट सामने आया है।

ये भी पढ़ें: कौन है Tik Tok गर्ल, जिस पर आया ट्रक ड्राइवर का दिल, बोला – दोनों किडनी कर दूंगा दान

फूड डिलीवरी कंपनी ने ही पुलिस को इस मामले की शिकायत की थी और कहा था कि यह युवती हमारी कंपनी में काम नहीं करती है। इसके बाद पता चला कि रील्स बनाने के लिए यह सब किया गया था। इंदौर की फूड डिलीवरी गर्ल के खिलाफ कुछ लोगों ने बिना हेलमेट के बाइक चलाने की शिकायत भी डीसीपी ट्रैफिक मनीष अग्रवाल को की थी। इसके बाद पुलिस ने अब उसका चालान काट दिया है।

300 रुपये का चालान..
बिना हेलमेट के बाइक चलाने के लिए 300 रुपए का चालान काट दिया है। यह रील विजय नगर इलाके में शूट की गई थी। जिसे अब पल्लवी ने अपने अकाउंट से भी हटा दिया है। पल्लवी ने भी अपनी गलती मानते हुए माफीनामा लिखकर दिया है कि मुझे ट्रैफिक रूल्स पालन करना चाहिए था। मैंने रील बनाने के लिए ही इस तरह का वीडियो शूट किया था। मैंने हेलमेट नहीं पहना था, मैं आगे से ट्रैफिक नियमों का जिम्मेदारी से पालन करूंगी।

ये भी पढ़ें: रियलिटी शो Big Boss 17 के शो में नजर आईं कंगना रनौत, सलमान खान के साथ किया फ्लर्ट, देखें वीडियो

कौन है इंदौर की फूड डिलीवरी गर्ल..
पल्लवी चौधरी बाहर की रहने वाली हैं, इंदौर में जॉब और पढ़ाई कर रही है। पल्लवी चौधरी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और उन्होंने हाल ही में महिलाओं को समर्पित एक रील बनाई। इसमें उन्होंने संदेश दिया कि महिलाएं हर क्षेत्र में आगे आ रही हैं और अब फूड डिलीवरी भी उन्हें रोजगार देने के बड़ा जरिया बन रहा है। इसमें भी उन्हें आगे आकर काम करना चाहिए। यह रील कुछ ही घंटों में वायरल हो गई और इस पर लाखों लोगों के कमेंट आने लगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here