Ram Mandir: सचिन और विराट के बाद अब MS Dhoni को मिला राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए निमंत्रण

अयोध्या में होने वाले राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी को निमंत्रण मिला है। इसके अलावा सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली और हरभजन सिंह जैसे दिग्गजों को न्योता मिला है।

0
268

न्यूज़लिंक हिंदी। अयोध्या में होने वाले राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी को निमंत्रण मिला है। इसके अलावा सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली और हरभजन सिंह जैसे दिग्गजों को न्योता मिला है। अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन 22 जनवरी को होना है।

ये भी पढ़े: Viral Video: घने कोहरे की वजह से थम गई विमानों की रफ्तार, मुंबई एयरपोर्ट के ‘रनवे’ पर बैठकर खाना खाते दिखे Indigo के यात्री

झारखंड बीजेपी संगठन मंत्री ने माही को दिया निमंत्रण पत्र
सोमवार को झारखंड बीजेपी संगठन मंत्री कर्मवीर सिंह ने महेन्द्र सिंह धोनी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण पत्र दिया। इसके बाद पूर्व भारतीय कप्तान ने आमंत्रण देने आए अतिथियों का आभार जताया। इससे पहले विराट कोहली को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण पत्र मिला था। वहीं, सचिन तेंदुलकर को 13 जनवरी को निमंत्रण पत्र मिला। हालांकि, अब तक यह साफ नहीं हो पाया है कि महेन्द्र सिंह धोनी समेत सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली और हरभजन सिंह जैसे क्रिकेटर आयोजन में जाएंगे या नहीं?

ये भी पढ़े: Kanpur: रिहायशी इलाके में आग लगने से मचा हड़कंप, पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके से मौजूद

आईपीएल में दिखेंगे धोनी
धोनी हाल ही में दुबई से लौटे हैं। वह सपरिवार वहां छुट्टियां मनाने के लिए गए थे। धोनी रांची वापस लौटने के बाद ट्रेनिंग शुरू कर दी है। वह आईपीएल के आगामी सीजन में चेन्नई सुपरकिंग्स की कप्तानी करते नजर आएंगे। 42 साल के धोनी का यह आखिरी आईपीएल सीजन हो सकता है। वह 2008 से चेन्नई के कप्तान हैं और उन्होंने टीम को पांच बार चैंपियन बनाया है। चेन्नई ने पिछले साल फाइनल में गुजरात टाइटंस को हराया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here