लखनऊ में पुलिसकर्मियों पर पथराव: अकबरनगर में भारी बवाल, पुलिस की गाड़ियों में तोड़फोड़, इंस्पेक्टर जख्मी

अकबर नगर में बने एक अवैध निर्माण को गिराने की कार्रवाई कर रही थी, इसी दौरान एक घर की छत गिर गई। इसमें छह लोग घायल हो गए एलडीए और पुलिस की टीम पर लोगों ने जमकर पथराव किया।

0
314

न्यूज़लिंक हिंदी, लखनऊ। रविवार शाम ध्वस्तीकरण के दौरान भारी बवाल हो गया। बताया जा रहा है कि रविवार को एलडीए अकबर नगर में बने एक अवैध निर्माण को गिराने की कार्रवाई कर रही थी, इसी दौरान एक घर की छत गिर गई। इसमें छह लोग घायल हो गए एलडीए और पुलिस की टीम पर लोगों ने जमकर पथराव किया।

इस पथराव और भगदड़ में इंस्पेक्टर महानगर जख्मी हो गए। हालांकि गंभीर चोटें नहीं आईं। पीएसी के तीन जवान भी बवाल के दौरान गलियों में फंस गए। गुस्साए लोगों ने पीएसी व पुलिस के वाहनों में तोड़फोड़ भी की।

जानकारी के लिए बता दे कि एलडीए टीम ने रविवार सुबह अदालत के आदेश पर तीन व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को तोड़ा। इनमें दो सकरी गली में थे तो एक मुख्य सड़क पर। सकरी गली के व्यावसायिक प्रतिष्ठान को तोड़ने के दौरान ही बवाल हुआ। हालांकि, अकबरनगर के दोनों तरफ की बस्ती में रविवार सुबह से ही तनाव था।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपनी पोस्ट में लिखा कि ये है, भाजपा की ‘आवास विनाश योजना’ : लखनऊ के अकबरनगर के उजड़ते हुए परिवार कुछ कहना चाहते हैं। परिवारवाले ही परिवारवालों का दर्द समझते हैं।

डीसीपी सेंट्रल रवीना त्यागी ने कहा कि अकबरनगर में न्यायालय के आदेश का पालन करते हुए ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जा रही थी, उसी दौरान एक बिल्डिंग का स्लैब पास में एक झोपड़ी से टकरा गया। कुछ लोगों ने झूठी अफवाह फैलाई, पथराव हुआ। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। कोई घायल नहीं हुआ है। कोई पुलिसकर्मी भी घायल नहीं हुआ है। किसी तरह की जनहानि की सूचना नहीं है।

ये भी पढ़ें : Kanpur: RSPL कर्मी की नाले में गिरकर हुई मौत, परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट कराई थी दर्ज

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here