UP News: देश के सबसे बुजुर्ग सांसद शफीकुर्रहमान बर्क का 95 वर्ष की उम्र में निधन, लंबे समय से अस्पताल में थे भर्ती

समाजवादी पार्टी के सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क का निधन हो गया है। वह लंबे समय से मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती थे। हाल ही में 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए भी समाजवादी पार्टी ने इन्हें उम्मीदवार बनाया था।

0
248

न्यूज़लिंक हिंदी। समाजवादी पार्टी के सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क का निधन हो गया है। वह लंबे समय से मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती थे। हाल ही में 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए भी समाजवादी पार्टी ने इन्हें उम्मीदवार बनाया था। सांसद के पोते जियाउर्रहमान बर्क ने बताया कि उनके 93 वर्षीय दादा की अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। इसके बाद उन्हें मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गय था। इसके बाद उनकी हालत में कुछ सुधार हुआ था।

ये भी पढ़े : राज्यसभा चुनाव के बीच सपा को झटका, अखिलेश यादव के करीबी विधायक मनोज पांडेय ने दिया पद से इस्तीफा

मंगलवार सुबह उन्हें आईसीयू में ले जाया गया। जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। चार बार विधायक और चार बार सांसद रह चुके डा. शफीकुर्रहमान बर्क 2019 में पांचवीं बार सांसद चुने गए। उम्र और अनुभव में वह मंडल के सबसे वरिष्ठ राजनेता रहे। अपने सियासी तेवरों के कारण उनकी अलग पहचान रही है।

वह बाबरी मस्जिद एक्शन कमेटी के संयोजक रह चुके थे। मुस्लिमों के मुद्दों को उठाने और वंदेमातरम पर अपने बयानों को लेकर सियासत में चर्चित रहे डा. शफीकुर्रहमान बर्क एक बार फिर सपा की सियासत में बड़ा चेहरा बनकर उभरे। उनका सियासी सफर 60 वर्ष से ज्यादा का था।

संभल लोकसभा सांसद डा. शफीकुर्रहमान बर्क की आयु इस समय 95 वर्ष है और ऐसे में वह संसद में सबसे अधिक उम्र वाले सांसद है और इस कारण प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी उन्हें बधाई दी थी। सांसद डा. बर्क की अपनी एक अलग पहचान है।

ये भी पढ़े : बिहार: तेजस्वी यादव के काफिले में शामिल एस्कॉर्ट गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, चालक की मौत

इतना ही नहीं उनकी आयु के बारे में टीवी शो कौन बनेगा करोड़पति में कार्यक्रम के दौरान हाट सीट पर बैठे अमिताभ बच्चन ने भी प्रतिभागी से सवाल पूछा था कि सबसे अधिक आयु वाले सांसद कौन हैं। वैसे डा. शफीकुर्रहमान बर्क संभल से ही नहीं बल्कि मुरादाबाद लोकसभा से भी सांसद रह चुके हैं और इस कारण उनके बारे में संभल ही नहीं बल्कि मुरादाबाद में भी सभी लोग उनके नाम से उन्हें बाखूबी पहचानते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here