UP News: बाराबंकी में विवाहिता को बंधक बनाकर छह दिन तक सामूहिक दुष्कर्म, 1 ग‍िरफ्तार

बाराबंकी में विवाहिता का अपहरण करने के बाद गैर समुदाय के दो युवक उसको बंधक बनाकर छह दिन तक सामूहिक दुष्कर्म करते रहे। शनिवार काे किसी तरह उनके चंगुल से छूटकर बदहवास विवाहिता घर पहुंची तो हड़कंप मच गया।

0
312

न्यूज़लिंक हिंदी। बाराबंकी में विवाहिता का अपहरण करने के बाद गैर समुदाय के दो युवक उसको बंधक बनाकर छह दिन तक सामूहिक दुष्कर्म करते रहे। शनिवार काे किसी तरह उनके चंगुल से छूटकर बदहवास विवाहिता घर पहुंची तो हड़कंप मच गया। दो युवकों के खिलाफ अपहरण, बंधक बनाने व सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज किया गया है। एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

ये भी पढ़े : Kanpur : ट्रेनों का बोझ कम करने की तैयारी शुरू, अनवरगंज और गोविंदपुरी स्टेशन से संचालित होंगी प्रयागराज की ट्रेनें

पुलिस के अनुसार रामनगर के एक मोहल्ले की करीब 22 साल की विवाहिता मायके में रह रही है। उसका आरोप है कि चार फरवरी को कस्बे के ही बाबा खां व अरमान बहला-फुसला कर करीब आधा किमी दूर अपने घर ले गए और बंधक बना लिया। यहां छह दिनों तक विवाहिता के साथ सामूहिक दुष्कर्म करते रहे। शनिवार की शाम युवती किसी तरह से उनके चंगुल से छूटकर बदहवास हालत में अपने घर पहुंची। परिजनों से आपबीती बताई तो हड़कंप मच गया।

एक कमरे में बंद कर की हैवान‍ियत, व‍िरोध पर पीटा
10 फरवरी की शाम महिला किसी तरह दुष्कर्मियों के चंगुल से छूटकर घर पहुंची और अपनी मां को सारी बातें बताईं। रविवार को मां उसे लेकर थाने पहुंची और तहरीर दी। महिला ने पुलिस को बताया कि दुष्कर्मियों ने उसे एक कमरे में बंद कर रखा था। कमरा इस कदर पैक था कि वहां से निकल पाना आसान नहीं था।

ये भी पढ़े : Kanpur: करोड़पति कांस्टेबल के खिलाफ भ्रष्टाचार की FIR, 12 साल में 5.10 करोड़ कमाए, खर्च किए 8.21 करोड़, बसपा नेता मर्डर केस में गया था जेल

विरोध करने पर वह लोग मारते-पीटते भी थे। घटना की जानकारी होते ही पुलिस के आला अधिकारी भी सजग हो गए। एक आरोपित अनवारुल उर्फ बाबा खां को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दूसरा आरोपित अरमान फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस लगी है।

एक ग‍िरफ्तार, दूसरे की तलाश जारी
पीड़िता को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेजा गया है। अपर पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर बाबा खां को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। दूसरे आरोपित की गिरफ्तारी के लिए तलाश की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here