UP News: मानहानि केस में राहुल गांधी की कल सल्तानपुर कोर्ट में होगी पेशी, जानें क्या है पूरा मामला

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने सोमवार को बताया कि सांसद राहुल गांधी को मानहानि के एक मामले में सुल्तानपुर जिला अदालत में पेश होने के लिए समन जारी किया गया है। उन्होंने इसक जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के माध्यम से दी है।

0
349

न्यूज़लिंक हिंदी। कांग्रेस नेता राहुल की मुश्किलें इन दिनों बढ़ती हुई नजर आ रही हैं। बता दे कि मानहानि केस में राहुल गांधी 20 फरवरी को सुल्तानपुर की जिला सिविल कोर्ट में पेश होंगे।

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने सोमवार को बताया कि सांसद राहुल गांधी को मानहानि के एक मामले में सुल्तानपुर जिला अदालत में पेश होने के लिए समन जारी किया गया है। उन्होंने इसक जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के माध्यम से दी है।

जानकारी के लिए बता दे कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के मामले में 20 फरवरी को एमपी/एमएलए कोर्ट ने तलब किया है। यह शिकायत भाजपा नेता विजय मिश्रा ने दर्ज कराई थी। अब ये मामला साल 2018 का है।

सबूत मिलने पर कांग्रेस सांसद को 2 साल की हो सकती है सजा
विजय मिश्रा की ओर से पेश हुए वकील संतोष कुमार पांडे ने कहा कि अगर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के खिलाफ पर्याप्त सबूत मिलते हैं तो उन्हें अधिकतम 2 साल की सजा सुनाई जा सकती है। उल्लेखनीय है कि राहुल गांधी ने साल 2018 में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अमित शाह को लेकर विवादित टिप्पणी की थी।

ये भी पढ़ें : Rajasthan: अलवर के बीफ मंडी खुलासे से मचा हड़कंप, जानें कैसे चल रहा था पूरा खेल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here