UP Police: पुलिस ने उठाई ‘मंत्रीजी’ की गाड़ी, विधानभवन के बाहर खड़ी गाड़ी का काटा चालान, ड्राइवर ने किया हंगामा

विधानभवन के बाहर खड़ी एक मंत्री की गाड़ी चालान हो गया। गेट नंबर छह के सामने बुधवार दोपहर एक मंत्री की सरकारी गाड़ी (यूपी32-ईजी-3321) उठाने पर चालक ने हंगामा किया। इस दौरान उनके यूनियन के कुछ पदाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए थे।

0
358

न्यूज़लिंक हिंदी। विधानभवन के बाहर खड़ी एक मंत्री की गाड़ी चालान हो गया। गेट नंबर छह के सामने बुधवार दोपहर एक मंत्री की सरकारी गाड़ी (यूपी32-ईजी-3321) उठाने पर चालक ने हंगामा किया। इस दौरान उनके यूनियन के कुछ पदाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए थे। बताया जा रहा है कि यह गाड़ी एक कैबिनेट मंत्री की है। हालांकि, जुर्माना भरने के बाद गाड़ी छोड़ दी गई।

ये भी पढ़े : Nayak 2: अनिल कपूर और रानी मुखर्जी की ‘नायक’ का बनेगा सीक्वल, Pathaan के डायरेक्टर Siddharth Anand को मिली जिम्मेदारी

सूत्रों के अनुसार बुधवार दोपहर कानपुर नगर के रहने वाले एक कैबिनेट मंत्री की गाड़ी विधानभवन के बाहर खड़ी थी, इसी दौरान हजरतगंज पुलिस ने गाड़ी का चालान कर दिया। वहां मौजूद लोगों ने बताया कि कार चालक गाड़ी खड़ी करने के बाद अंदर साइन करने के लिए गया था।

ये भी पढ़े : Delhi Building Collapse: दिल्‍ली के कबीर नगर में देर रात दो मंजिला इमारत ढही, मलबे में दबकर दो मजदूरों की मौत, एक बुरी तरह घायल

पुलिस के यातायात विभाग की क्रेन ने गाड़ी को उठा लिया। बताया जा रहा है कि चालक और ट्रैफिक पुलिस के बीच बहस भी हुई। हालांकि, प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह ने जुर्माना भरा तो गाड़ी को छोड़ दिया गया। उन्होंने बताया कि कार का चालक नूर आलम है। जिस गाड़ी का चालान किया गया है। वह सफेद रंग की एक सरकारी गाड़ी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here