वाराणसी: अपराध बढ़ रहा और भ्रष्टाचार बढ़ रहा है, इसका जवाब भारतीय जनता पार्टी के पास नहीं- अखिलेश यादव

सपा मुखिया ने कहा कि नौजवान मजबूर हैं इजराइल में नौकरी करने के लिए। एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। इस पर सरकार का ध्यान नहीं है।

0
252

न्यूज़लिंक हिंदी, वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के काशी मथुरा बयान पर जवाब देते हुए सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि ये कौन तय करेगा कौन पांडव है कौन कौरव हैं। हमारे लिए संविधान और कोर्ट सबसे बड़ी है।

भाजपा बेईमानी करना भी जानती है
जयंत चौधरी के एनडीए में शामिल होने पर सपा अध्यक्ष ने कहा कि बीजेपी दलों को तोड़ना जानती है। बीजेपी किसको कब लेना है, वो जानती है। भाजपा बेईमानी करना भी जानती है। किसके पास ईडी, आईटी भेजना है, उनको पता है। अपराध बढ़ रहा है और भ्रष्टाचार बढ़ रहा है, इसका जवाब भारतीय जनता पार्टी के पास नहीं है।

सरकार का ध्यान नहीं
सपा मुखिया ने कहा कि नौजवान मजबूर हैं इजराइल में नौकरी करने के लिए। एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। इस पर सरकार का ध्यान नहीं है। वरुण गांधी के इंडिया गठबंधन में शामिल होने को लेकर अखिलेश ने कहा कि हमें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।

ये भी पढ़ें : Delhi-Noida: संसद की ओर बढ़े यूपी के किसान, धारा 144 लागू, बॉर्डर पर जाम की स्थिति हुई पैदा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here