कौन हैं महुआ मोइत्रा, क्या है Cash for Query विवाद? जानिए आखिर क्या है पूरा मामला

टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा पर बिजनेसमैन हीरानंदानी से पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने के आरोप के मामले में विवाद गहराता जा रहा है। इस बीच महुआ मोइत्रा पर लगे आरोप को लेकर लोकसभा की एथीक्स कमेटी (आचार समिति) के अध्यक्ष विनोद सोनकर ने कहा है कि उन्हें हीरानंदानी की चिट्ठी मिली है।

0
170

न्यूज़लिंक हिंदी। टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा पर बिजनेसमैन हीरानंदानी से पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने के आरोप के मामले में विवाद गहराता जा रहा है। इस बीच महुआ मोइत्रा पर लगे आरोप को लेकर लोकसभा की एथीक्स कमेटी (आचार समिति) के अध्यक्ष विनोद सोनकर ने कहा है कि उन्हें हीरानंदानी की चिट्ठी मिली है।
उन्होंने कहा, “मुझे शुक्रवार (20 अक्टूबर) को अपने ऑफिस से सूचना मिली कि हीरानंदानी की दो पेज की चिट्ठी आई है. 26 तारीख को मैंने एथीक्स कमेटी की बैठक बुलाई गई है, जिसमें सांसद निशिकांत दुबे और वकील को बुलाया गया है।” सोनकर ने कहा, “निशिकांत दुबे कमेटी के सामने आकर अपना बयान दर्ज काराएंगे और जो भी सबूत उनके पास होंगे वह कमेटी को देंगे। कमेटी इन सभी सबूतों को संज्ञान में लगी उनकी जांच करेगी।”

क्या है पूरा मामला
बता दें कि निशिकांत दुबे ने आरोप लगाया था कि टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने पैसे लेकर संसद में अदाणी समूह से संबंधित सवाल पूछे। दुबे ने आरोप लगाया कि महुआ मोइत्रा ने बिजनेसमैन दर्शन हीरानंदानी से पैसे लिए थे। भाजपा सांसद ने इसके खिलाफ लोकसभा स्पीकर से शिकायत कर जांच की मांग की। लोकसभा स्पीकर ने मामले को संसद की एथिक्स कमेटी के पास भेज दिया था। निशिकांत दुबे को महुआ मोइत्रा के खिलाफ आरोपों की जानकारी जय अनंत देहादराई ने ही दी थी।
महुआ मोइत्रा ने इन आरोपों को आधारहीन और मानहानिकारक बताया है। इसके बाद मोइत्रा ने दुबे और देहादराई को कानूनी नोटिस भेजा और बाद में दिल्ली हाईकोर्ट में दोनों के खिलाफ मानहानि का मामला दायर कर दिया।

महुआ ने लगाए भाजपा पर साजिश आरोप
महुआ ने आगे कहा कि एथिक्स कमेटी के चेयरमैन खुले तौर पर मीडिया से बात कर रहे हैं। लोकसभा नियमों की अनदेखी हो रही है। टीएमसी सांसद ने आगे कहा कि एक “हलफनामा” मीडिया तक कैसे पहुंचता है? चेयरमैन को पहले इसकी जांच करनी चाहिए कि यह कैसे लीक हुआ।महुआ ने आगे कहा कि ये सब भाजपा का एजेंडा है, ताकि अदाणी पर मुंह बंद करने के लिए मुझे लोकसभा से निष्कासित किया जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here