Greater Noida: वेस्ट की गौर सिटी में लगी भीषण आग, अफरातफरी का माहौल, सीएम योगी ने घटना का लिया संज्ञान

जानकारी अनुसार आग बंद फ्लैट में लगी थी। आग इतनी भयानक है कि इसने देखते ही देखते दूसरे फ्लैट को भी अपनी ओर चपेट में ले लिया।

0
288

न्यूज़लिंक हिंदी, ग्रेटर नोएडा। बता दे कि वेस्ट के गौर सिटी सोसायटी के 16 एवेन्यू के करीब दो फ्लैट में गुरुवार सुबह यानी आज भीषण आग लग गई। जानकारी अनुसार आग बंद फ्लैट में लगी थी। आग इतनी भयानक है कि इसने देखते ही देखते दूसरे फ्लैट को भी अपनी ओर चपेट में ले लिया।

बताया जा रहा है कि फ्लैट में कई लोग फंसे हुए हैं। आसमान में तेज धुएं का कोहरा छाने से सोसाइटी में रह रहे लोगो के बीच अफरातफरी मच गई। वहीं घटनास्थल पर एंबुलेंस भी पहुंची है।

सूचना पर घटनास्थल पर दकमल की कई गाड़ियां आग पर काबू पाने पहुंची हैं। वहीं, फ्लैट में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने का प्रयास किया जा रहा है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। बता दे पहले फ्लैट में रहने वाला पूरा परिवार शादी समारोह में गया हुआ है। इस वजह से फ्लैट बंद पड़ा है।

ये भी पढ़ें : केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने मणिपुर में हिंसा भड़कने की बताई वजह, हाईकोर्ट के आदेश को ठहराया जिम्मेदार

सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस घटना का संज्ञान लिया है। उन्होंने अधिकारियों को तत्काल घटनास्थल पर पहुंचने के आदेश दिए हैं। सीएम ने इस घटना में घायलों के बेहतर इलाज की व्यवस्था का आदेश जारी किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here