उत्तर प्रदेश। भाजपा कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के सदस्यता अभियान 2024 में सभी मोर्चों में युवा मोर्चा ने बाजी मारी है। युवा मोर्चा ने 2 सितंबर से 15 अक्टूबर तक चले सदस्यता अभियान के प्रथम व द्वितीय चरण में कुल 2 लाख 85 हजार 756 सदस्य बनाए हैं और टॉप पर जगह बनाई है।
वहीं, अनुसूचित जनजाति मोर्चा अंतिम सातवें पायदान पर रहा है। अनुसूचित जनजाति मोर्चा ने महज 25 हजार 278 सदस्य ही बनाये हैं। पार्टी की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार किसान मोर्चा सदस्यता अभियान में दूसरे नंबर पर रहा है। मोर्चे ने 2 लाख 03 हजार 680 सदस्य बनाये हैं।


