ओडिशा में दिल दहला देने वाली घटना, शादीशुदा शख्स ने की गर्लफ्रैंड की हत्या, शव के किए 31 टुकड़े

इश्क में पड़ा इंसान कोई भी मर्यादा को पार करने के लिए एक पैर में खड़ा होता है। उसे दुनिया की बातें बुरी और पार्टनर की बातें बुरी लगने लगती है। लेकिन कई बार इश्क का ऐसा अंजाम भी देखकर रूह कांप जाती है।

0
273

न्यूजलिंक हिंदी। इश्क में पड़ा इंसान कोई भी मर्यादा को पार करने के लिए एक पैर में खड़ा होता है। उसे दुनिया की बातें बुरी और पार्टनर की बातें बुरी लगने लगती है। लेकिन कई बार इश्क का ऐसा अंजाम भी देखकर रूह कांप जाती है। ओडिशा के नबरंगपुर से एक और श्रद्धा हत्याकांड जैसा ही मामला सामने आया है, जहां एक शादीशुदा प्रेमी ने अपनी प्रमिका की हत्या कर दी और उसके शरीर के 31 टुकड़े कर दिए। हालांकि मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्यारे आशिक और उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार नबरंगपुर निवासी 22 साल की युवती को शादीशुदा युवक से मोहब्बत कर बैठी। तब उसे मालूम नहीं था कि हवस पूरी करने के बाद आशिक का मन भर जाएगा। हुआ ऐसा ही जब बीते बुधवार को युवती अपने आशिक से मिलने पहुंची, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटी। देर रात तक बेटी के घर नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता होने लगी। परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर आसपास के इलाकों में युवती की तलाश शुरू की। हर जगह ढूंढने के बाद भी युवती का कुछ पता नहीं चला जिसके बाद परिजनों ने पुलिस में युवती की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

ये भी पढ़े : आखिर क्या है ये Moye Moye? क्यों इसके पीछे सोशल मीडिया पर पागल हैं लोग?

जमीन के अंदर दबे थे शव के 31 टुकड़े
उधर रायघर के उप-विभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) आदित्य सेन ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर मामले की तफ्तीश शुरू की गई। इसके बाद बरंगपुर जिले में एक जंगल से महिला का शव बरामद हुआ। महिला को कितनी दर्दनाक मौत दी गई इसका अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते है कि उसके शरीर के छोटे-छोटे टुकड़े कर दिए गए थे। बताया जा रहा है कि शव के 31 हिस्से किए गए थे, जिन्हें जमीन के अंदर दवा दिया गया था। पुलिस की तफ्तीश में शरीर के टुकड़ों को बरामद किया गया।

प्रेमी और उसकी पत्नी गिरफ्तार
इस सिलसिले में पुलिस ने उस शख्स को गिरफ्तार कर लिया है जिसके साथ युवती का प्रेम संबंध था। उसके साथ ही उसकी पत्नी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार शख्स के पांच बच्चे भी हैं। पुलिस को पति और पत्नी पर हत्या करने का शक है। पुलिस के मुताबिक बुधवार को युवती अपने प्रेमी के घर गई थी और उससे शादी करने का दबाव बना रही थी। जिसके बाद प्रेमी ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर युवती को मौत के घाट उतार दिया।

ये भी पढ़े : Kanpur BJP Leader Died: पति-पत्नी और वो के बीच फंसी मौत की गुत्थी, फूंक-फूंक पुलिस रख रही कदम, मिले कई अहम सुराग

मामले की तफ्तीश में जुटी पुलिस
फिलहाल पुलिस ने युवती के शव के हिस्सों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है, वहीं पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर हत्या की गुत्थी सुलझाने में लगी है। वहीं इस घटना से युवती के परिजनों में कोहराम मच गया। गांव के लोग भी इससे सक्ते में आ गए हैं। उधर इस घटना से एक बार फिर से श्रद्धा हत्याकांड की याद ताजा हो गई हैं। जिसमें श्रद्धा के प्रेमी ने उसकी हत्या कर शव के टुकड़े टुकड़े कर दिए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here