न्यूज़लिंक हिंदी। 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर की ‘प्राण प्रतिष्ठा’ की पूर्व संध्या पर रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी का मुंबई आवास ‘जय श्री राम’ की कलाकृतियों से जगमगा उठा है। सबसे महंगे घर एंटीलिया का एक वीडियो में परिसर को रोशनी और दीयों के चित्रण और भगवान राम की जयकार करते हुए दिखाया गया है। मुकेश अंबानी, नीता अंबानी, ईशा-अनंत, आकाश-श्लोका और अनंत-राधिका नए राम मंदिर में ‘प्राण-प्रतिष्ठा’ समारोह में शामिल होने के लिए 22 जनवरी को अयोध्या में होंगे।

भगवा रंग में रंगा अंबानी का घर
दरअसल, समारोह की पूर्व संध्या पर अंबानी का मुंबई आवास ‘जय श्री राम’ की कलाकृतियों से जगमगा उठा है। सबसे महंगे घर एंटीलिया का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता मुकेश अंबानी का घर भगवा रंग में रंगा नजर आ रहा है। साथ ही जलते दीपों की छवि नजर आ रही हैं। इसके अलावा, पूरे घर पर ‘जय श्री राम’ लिखा दिख रहा है। तस्वीरों के देखने के बाद हर कोई मंत्रमुग्ध हो रहा है।

जगमगा उठी 27 मंजिला इमारत
27 मंजिला इमारत एंटीलिया में लगाई गई लाइटों की खास बात है कि इनसे ‘जय श्री राम’ की आवाजें आ रही हैं। इतना ही नहीं, उनके घर की इन तस्वीरों के वायरल होने के बाद राम भक्त भी उनके इस कदम और भक्ति से काफी प्रभावित नजर आ रहे हैं।मुकेश अंबानी के इस कदम की खूब प्रशंसा कर रहे हैं।

आज राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में मुकेश अंबानी होंगे शामिल
बता दें, मुकेश अंबानी, नीता अंबानी, ईशा-अनंत, आकाश-श्लोका और अनंत-राधिका नए राम मंदिर में ‘प्राण-प्रतिष्ठा’ समारोह में शामिल होने के लिए 22 जनवरी को अयोध्या में होंगे।

