हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के खिलाफ झारखंड में बंद का एलान, CM की अपील पर आज HC में होगी सुनवाई

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को कथित जमीन घोटाले से जुड़े धनशोधन मामले में बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, इससे पहले ही सोरेन ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया।

0
275

न्यूज़लिंक हिंदी। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को कथित जमीन घोटाले से जुड़े धनशोधन मामले में बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, इससे पहले ही सोरेन ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। जिसके बाद सत्तारूढ़ झामुमो के नेतृत्व वाले गठबंधन ने नए राज्य प्रमुख के रूप में वरिष्ठ नेता चंपई सोरेन का नाम प्रस्तावित किया। आज राजभवन में चंपई सोरेन का शपथग्रहण हो सकता है।

ये भी पढ़े : US: आसमान में लहराया जय श्रीराम का बैनर, भारतवंशियों ने लगाए जय श्रीराम’ के नारे

इस बीच झारखंड में कुछ आदिवासी संगठनों ने बंद का आह्वान किया है। बंद के दौरान इमरजेंसी सेवा को छोड़कर सभी जिला मुख्यालय व कस्बों में स्कूल, कॉलेज, दुकान, बस, आवागमन के अन्य साधनों को बंद रखा जाएगा। संगठनों के कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर बंद को सफल बनाएंगे। वहीं, हेमंत सोरेन की तरफ से झारखंड हाईकोर्ट में रिट याचिका दायर हुई है, जिस पर आज सुनवाई होगी।

उधर, झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) महासचिव विनोद पांडेय ने कहा कि विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म से प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्तमान राजनैतिक परिस्थिति के कारण एक फरवरी को बंद बुलाया गया है, जो झामुमो के नाम से दर्शाया गया है। झामुमो इस खबर का खंडन करता है। उन्होंने अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं से संयम बरतने की अपील की है।

ये भी पढ़े : सामने आया पूर्व सांसद मानवेंद्र सिंह के एक्सीडेंट का सीसीटीवी फुटेज, पत्नी की मौत के बाद टूटा दुखों का पहाड़

हेमंत की अपील पर आज हाईकोर्ट में होगी सुनवाई
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ईडी की कार्रवाई के खिलाफ बुधवार को हाईकोर्ट में याचिका दायर की। याचिका बुधवार की शाम में दायर की गयी, जिस कारण इस पर जल्द सुनवाई के लिए अदालत से आग्रह नहीं किया जा सका। गुरुवार को कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश जस्टिस एस चंद्रशेखर की अध्यक्षता वाली खंडपीठ में इसपर सुनवाई होगी। सुनवाई के लिए याचिका विशेष रूप से सूचीबद्ध की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here