ओवैसी से लेकर युसुफ पठान और वो 24 मुस्लिम, जिन्होंने तय किया लोकसभा में संसद का रास्ता

0
224

न्यूज़लिंक हिंदी। इस बार संसद में 24 मुस्लिम सांसद चुनकर आए हैं। इसमें युसुफ पठान, असदुद्दीन ओवैसी, और इकरा चौधरी जैसे बड़े चेहरे मुख्य रूप से शामिल हैं। लोकसभा चुनाव 2024 में कुल 78 मुस्लिम उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा।

इसमें निर्दलीय उम्मीदवार भी शामिल हैं। जबकि 2019 में 115 मुस्लिम उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा था। हम सभी मुस्लिम सांसदो की लिस्ट बताने जा रहे हैं।क्रिकेटर से नेता बने युसुफ पठान ने पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ा।

उन्हें पश्चिम बंगाल के बहरामपुर से टीएमसी ने अपना उम्मीदवार बनाया था। खास बात ये है कि युसूफ पठान ने कांग्रेस के अधीर रंजन चौधरी को हराया। वहीं उत्तर प्रदेश में, कांग्रेस के इमरान मसूद ने सहारनपुर सीट पर 64,542 वोटों के बड़े अंतर से जीत हासिल की।

कैराना में, समाजवादी पार्टी की इकरा चौधरी ने पूर्ण जीत दर्ज की, जो सबसे युवा सांसदों में से एक हैं। इकरा ने भाजपा के प्रदीप कुमार को 69,116 वोटों के अंतर से हराया।

असदुद्दीन ओवैसी ने अपने हैदराबाद गढ़ को बरकरार रखा और बीजेपी की नेता माधवी लता को 3,38,087 वोटों के बड़े अंतर से हराया। लद्दाख में, निर्दलीय उम्मीदवार मोहम्मद हनीफा ने कांग्रेस के जम्यांग त्सेरिंग नामग्याल को हराकर जीत दर्ज की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here