अखिलेश यादव ने गंगा में ड्रेजर मशीन लगाने पर व्यंग्य कसते हुए कहा- नदियों के बहाव से छेड़छाड़ करना पर्यावरणीय अपराध

0
137

अखिलेश यादव ने प्रयागराज में गंगा नदी में ड्रेजर मशीन लगाने पर व्यंग्य कसते हुए कहा कि नदियों के बहाव से छेड़छाड़ करना ‘‘पर्यावरणीय अपराध’’ है।

अखिलेश यादव ने यह भी कहा कि इस कवायद का मकसद केवल अपने लोगों को ठेका देना और उनके जरिए ‘‘भ्रष्टाचार से पैसा’’ कमाना ही है।

और सपा प्रमुख ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, इतिहास गवाह रहा है कि नदियां अपने मार्ग को स्वयं बनाकर चलती हैं। ये प्राकृतिक बहाव नदियों की निरंतरता के लिए, अपने आप बनाया हुआ रास्ता होता है।

इस भौगोलिक सत्य को स्वीकार करते हुए, नदियों के बहाव से छेड़छाड़ करना पर्यावरणीय अपराध है।

इसके अलावा उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘प्रयागराज महाकुम्भ में गंगा जी में ‘ड्रेजर मशीन’ लगाने का मकसद केवल अपने लोगों को ठेका देना और उनके जरिए भ्रष्टाचार से पैसा कमाना है।’’

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘नदियां किस जगह आकर मिलेंगी, ये प्रकृति पर छोड़ देना चाहिए, उसके लिए मनमानी करना और जबरदस्ती करके बहाव को बदलना अनुचित भी है।

और अवांछनीय भी।’’ उन्होंने ये भी कहा, ‘‘ऐसा करने से गंगा जी के जल-जीव-जंतु की जैविकी और प्राकृतिक पारिस्थितिक संतुलन पर मुख्य रूप से बुरा असर होगा।’’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here